मेदिनीनगर।
सदर थाना पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आपसी मामले में विवाद को लेकर गोतिया परिवार के साथ मारपीट को लेकर वर्ष 2007 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में उसे सजा भी हो गई थी लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उसे चंदवा से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की पहचान बबलू मियां और सफदर आलम पिता असीम मियां के रूप में हुई है। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी अफजल अंसारी, सहायक अवर निरीक्षक नबी अंसारी, जवान अनूप कुमार, सायूबअंसारी और गृह रक्षा वाहिनी चालक अविनाश तिवारी शामिल थे। सदर थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे मामले की पुष्टि की।
गोतिया परिवार के साथ मारपीट कर 19 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार






