मेदिनीनगर।
युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ज्योति निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कांदू मोहल्ला, मेदिनीनगर में 24 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से Honda Cars India Limited द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी मान्यता प्राप्त आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, ऑटोमोबाइल, मैकेनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक एवं इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार कंपनी द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हो सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी। चयनित अभ्यर्थियों को देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। संस्थान ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित समय पर संस्थान परिसर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लें।
कैंपस प्लेसमेंट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8084168333 एवं 7545066609 पर संपर्क कर सकते हैं।
संस्थान प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए विभिन्न ट्रेडों में नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में रोजगार और तकनीकी शिक्षा की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।






