होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे संजय तिवारी

On: June 20, 2026 1:12 AM
Follow Us:

कोर्ट में थी जमीन विवाद मामले की तारीख, जीएलए कॉलेज के पास हुई वारदात : एमएमसीएच में चल रहा इलाज, आरोपी फरार

मेदिनीनगर।
शहर थाना क्षेत्र स्थित जीएलए कॉलेज के समीप शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गोली मार दी गई। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक भूमि विवाद में एक भतीजे ने अपने ही चाचा संजय तिवारी पर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल संजय तिवारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी जारी है।

पूजा कर मंदिर से निकलते ही किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय तिवारी रोज की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए घर से निकले थे। जीएलए कॉलेज के समीप स्थित मंदिर में पूजा करने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही संजय तिवारी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आज ही कोर्ट में थी सुनवाई
घायल के पिता ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और संयोगवश शनिवार को ही इस मामले की अदालत में तारीख निर्धारित थी। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण सुनियोजित तरीके से इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया गया।

एमएमसीएच में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल संजय तिवारी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment