होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया भंडाफोड़, छह गोवंशीय पशु समेत दो तस्कर गिरफ्तार

On: June 19, 2026 7:56 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/पलामू।
सदर थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है तथा दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद (बिहार) के ओबरा क्षेत्र से एक पिकअप वाहन के माध्यम से गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सफेद रंग की पिकअप वाहन (पंजीकरण संख्या JH02BV7877) को रोका गया, जिसमें छह गोवंशीय पशु लदे हुए पाए गए।

पुलिस ने मौके से अशोक यादव (45 वर्ष), निवासी चक टोला, भोजपुर (बिहार) तथा कामता यादव (22 वर्ष), निवासी सारा, बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों के विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या 63/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 तथा पशु परिवहन नियम 1978 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

इस छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, सुजीत कुमार पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार, सुरेश सिंह,
रमेश महतो, चालक गृहरक्षक अविनाश तिवारी शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!