होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सीएचसी परिसर से 10 सोलर प्लेट चोरी का खुलासा, 8 बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

On: June 8, 2026 6:27 AM
Follow Us:

मोहम्मदगंज (पलामू)।
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से 10 सोलर प्लेट चोरी होने के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

इस संबंध में मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 17/2026, दिनांक 30 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (हुसैनाबाद) के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहम्मदगंज निवासी शंकर राम (25 वर्ष), पिता संजय राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई 10 सोलर प्लेटों में से 8 सोलर प्लेट बरामद कर ली गईं। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शामिल एक 15 वर्षीय विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी शंकर राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायण सोरेन, अनुसंधानकर्ता एसआई यदु उरांव, एएसआई अजय राम, एएसआई जितेंद्र कुमार गुप्ता, एएसआई शुभकांत कुमार चौधरी, रामआशीष सिंह एवं रविकांत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment