होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

आभूषण साफ करने के बहाने गहने गायब करने वाला बिहार का गैंग धराया

On: June 3, 2026 12:43 AM
Follow Us:

नौडीहा बाजार (पलामू)।
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हुल्सी खुर्द गांव में चाँदी और सोने के आभूषण साफ करने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का मंगलसूत्र, चाँदी साफ करने में प्रयुक्त रसायन, तीन बाइक तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 2 जून 2026 को दो युवक हुल्सी खुर्द निवासी अनिता देवी के घर पहुंचे और चाँदी के आभूषण साफ करने की बात कही। दोनों ने महिला की चाँदी की अंगूठी साफ कर वापस कर दी, जिससे महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने मंगलसूत्र साफ करने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया। सफाई के दौरान आरोपियों ने चकमा देकर मंगलसूत्र अपने बैग में रख लिया और कागज में पाउडर व अन्य पदार्थ लपेटकर महिला को देते हुए कहा कि कुछ देर बाद खोलने पर आभूषण चमकता हुआ मिलेगा।

महिला को संदेह होने पर उसने शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान राहुल कुमार के बैग से महिला का मंगलसूत्र बरामद कर लिया।

पुलिस के द्वारा पूछताछ और निशानदेही पर इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि वे दो-दो लोगों के समूह में बाइक से गांव-गांव घूमकर चाँदी साफ करने का झांसा देते थे। सफाई के दौरान चाँदी के कुछ हिस्से को गलाकर अपने पास रख लेते थे और बाद में उसे अलग कर बेच देते थे। वहीं मौका मिलने पर सोने के आभूषण गायब करने का भी प्रयास करते थे।

अनिता देवी के आवेदन पर नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 47/2026 दर्ज करते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2), 318(4) एवं 112(2) के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी में प्रिंस कुमार (20 वर्ष), पिता विन्देश्वर साह, जदिया, सुपौल, राहुल कुमार (21 वर्ष), पिता राजेश कुमार साह, जदिया, सुपौल , प्रभु कुमार शाह (28 वर्ष), पिता त्रिथानन्द शाह, मटियारी, अररिया, रोहन कुमार (22 वर्ष), पिता विनेश शाह, मटियारी, अररिया, अक्षय कुमार (22 वर्ष), पिता स्व. संतोष शाह, मटियारी, अररिया, रोहित कुमार (21 वर्ष), पिता वकील शाह, जदिया, सुपौल गिरफ्तार सभी लोग बिहार राज्य के रहने वाले है।

इस छापेमारी दल में नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पु.अ.नि. रोहित चौहान, स.अ.नि. दीपक कुमार (अनुसंधानकर्ता), स.अ.नि. राजेश बैठा तथा नौडीहा बाजार थाना के सशस्त्र बल ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment