होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रेड़मा के लापता युवक विनीत तिवारी का शव बरामद, परिजनों का हंगामा व रेड़मा चौक जाम

On: April 26, 2026 1:56 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा स्थित समदा आहर के पास से लापता हुए युवक विनीत तिवारी का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी और आक्रोश फैल गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनीत तिवारी किसी आवश्यक कार्य से घर से निकले थे। घटनास्थल के पास उनकी कार लावारिस हालत में मिली थी, जिसके बाद से उनके अपहरण की आशंका जताई जा रही थी।

इसी बीच जोरकट इलाके से उनका शव बरामद होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए। शव मिलने से आक्रोशित परिजनों ने रेड़मा चौक को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई। उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने रेड़मा चौक से जाम हटा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment