गढ़वा।
गढ़वा जिले के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत महूलिया गांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर जाम हटाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच स्थिति अचानक बिगड़ गई और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।इस झड़प में कई पुलिस जवान और पदाधिकारी घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है
प्रशासन द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है, वहीं पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।






