होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

हथियार के बल पर प्रज्ञा केंद्र संचालिका से लूट, विरोध करने पर महिला को मारी गोली

On: April 13, 2026 2:31 AM
Follow Us:

पलामू/रामगढ़।
रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हूटार बस स्टैंड के समीप संचालित प्रज्ञा केंद्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक शमा परवीन अपने पति के साथ कही जा रही थी, बदमाशों ने केंद्र की संचालिका से करीब 3 लाख रुपये नगद सहित अन्य सामान लूट लिया।

घटना के दौरान जब संचालिका शमा प्रवीण ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनके पति ईसरफील अंसारी के साथ भी अपराधियों ने मारपीट की और फायरिंग की। फायरिंग के दौरान गोली उनके कान के पास से गुजर गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बारवाहीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।

इधर, सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment