होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

चियांकी में नेशनल हाईवे के अधूरे ओवरब्रिज पर जन्मदिन पार्टी मनाने के क्रम में स्कूटी सहित गिरकर युवक की मौत

On: April 10, 2026 11:30 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चियांकी में नेशनल हाईवे के अधूरे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को जन्मदिन की पार्टी मनाने के क्रम में स्कूटी सहित गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान 15 वर्षीय अमन उरांव पिता अर्जुन उरांव के रूप में हुई है। वह पांकी रोड पोखराहा का रहने वाला था। घटना के समय उसकी मां सतबरवा इलाके में शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जबकि पिता बनारस में काम करने के सिलसिले में गए हुए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन आठवीं कक्षा में पढ़ता था। अमन दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम अमन के अलावा उसके कई साथी जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए चियांकी में नेशनल हाईवे के अधूरे ओवरब्रिज पर गए थे। मृतक के भाई चुन्नू उरांव ने बताया कि अमन को बर्थडे पार्टी में ले जाया गया था। उसे स्कूटी चलाने नहीं आता था। बावजूद उसके दोस्त ने चलाने के लिए दे दिया था। चलाने के क्रम में अचानक अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे गिर गया। स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 03A 3175 है।

चुन्नू के अनुसार बर्थडे पार्टी में पोखरा गांव के ही अमन के पांच दोस्त शामिल थे जिनमें लड़कियां भी शामिल थी। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!