होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रामनवमी जुलूस में डीजी जनरेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

On: March 27, 2026 8:16 AM
Follow Us:

पलामू (मेदिनीनगर)।
रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके मोहन सिनेमा के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जुलूस में शामिल एक पूजा क्लब के साउंड सिस्टम से जुड़े डीजी जनरेटर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
घटना दोपहर के आसपास की है, जब क्लब के सदस्य साउंड बजाते हुए जुलूस के साथ छहमुहान की ओर बढ़ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही जुलूस मोहन सिनेमा के समीप पहुंचा, तभी साउंड सिस्टम में लगे डीजी जनरेटर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही टीओपी वन प्रभारी इन्द्रदेव पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते हुए जनरेटर को भीड़भाड़ वाले इलाके से हटाकर कोयल नदी के किनारे खुले स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण जनरेटर पर अत्यधिक लोड बताया जा रहा है। इस घटना में जनरेटर मालिक को लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, जुलूस के लिए संबंधित क्लब द्वारा रांची से डीजी जनरेटर मंगाया गया था, ताकि साउंड सिस्टम को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। हालांकि, समय रहते प्रशासन और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर डीएसपी राजीव रंजन, ट्रैफिक प्रभारी के साथ अन्य पुलिस कर्मी उपलब्ध थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment