होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

बैरिया चौक के समीप गैस गोदाम में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट, आधा दर्जन जख्मी- चार को भेजा गया एमएमसीएच

On: March 16, 2026 1:18 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के समीप एक गैस गोदाम में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ। एक-एक करके लगभग चार धमाके हुए, जिससे आधा दर्जन लोगों के जख्मी हो जाने की सूचना है। गोदाम में आग लग गई है और धुआं भर गया है। गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भेजा गया है। सूचना मिलने पर मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है तथा आग बुझाने की कोशिश कर रही है

गोदाम के अंदर लगभग छः लोगों उपस्थित थे जिसमें सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद चार लोग आगे के दरवाजे से तथा दो लोग पीछे के दरवाजे से किसी तरह जान बचा करके निकले। इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई है और बैरिया से सुदना रोड पर आवागमन बंद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोदाम अजय साव का है तथा इनका गैस एजेंसी विश्रामपुर कुटुमू में संचालित है।

आसपास के लोगों के अनुसार बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के नीचे अंडर ग्राउंड में इंडियन का गैस गोदाम है। जिसमे काफी देर से गैस रिसाव हो रहा था और उसका स्मेल बाहर तक आ रहा था। दोपहर में करीब 2 बजे विस्फोट होने लगा। तीन से चार बार जोरदार धमाके हुए।

एमएमसीएच में भर्ती जख्मी में धर्मेंद्र सिंह पांडु मुसा, विक्रम कुमार सिंह लातेहार गोवा ने बतया की खाना बना रहे थे। इसी क्रम में सिलेंडर विस्फोट हुआ । आलोक कुमार कुटमू पांडू एवं मुकेश कुमार सुदना भी साथ में थे। हालांकि संभावना है कि गैस की किल्लत होने के कारण सारे लोग गोदाम में छोटे सिलेंडर में गैस भरने का काम कर रहे होंगे इसी क्रम में विस्फोट हुआ।

इसी क्रम में गोदाम के अंदर से जख्मी हालत में कुछ लोग बाहर निकले। वे बुरी तरह से लहूलुहान थे। सूचना मिलने पर अगल-बगल के लोगों ने विंध्याचल हॉस्पिटल के एंबुलेंस से चार जख्मी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भेजा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। गैस सिलेंडर में विस्फोट कैसे हुआ, इसके लिए जांच चल रही है। फायर ब्रिगेड तथा पुलिस प्रशासन के अथक प्रयास से आज पर काबू पा लिया गया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment