होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

दूसरी बार मेयर बनीं अरुणा शंकर, मनोज सिंह निर्विरोध डिप्टी मेयर, 35 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

On: March 14, 2026 7:21 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित दूसरे तल पर शनिवार सुबह आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आयुक्त कुमुद सहाय ने नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद निगम क्षेत्र के 35 वार्डों के पार्षदों को भी सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। समारोह में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार भी मौजूद रहे।

पथ ग्रहण के बाद मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित शहरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें दोबारा महापौर चुना है, उस विश्वास पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने दावा किया कि अपने पहले कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए थे और इस बार उससे भी अधिक गति से विकास कराया जाएगा। ज्ञात हो कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने लगातार दूसरी बार मेयर पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों से पराजित किया। अरुणा शंकर को कुल 24,169 मत प्राप्त हुए। शपथ ग्रहण समारोह में उनके सैकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे।

मनोज सिंह निर्विरोध बने डिप्टी मेयर, कहा पानी की समस्या दूर करना लक्ष्य
शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य पार्षद द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण मनोज सिंह को निर्विरोध डिप्टी मेयर घोषित किया गया। इसके बाद उन्हें भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। डिप्टी मेयर घोषित होते ही मनोज सिंह के समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखा। समर्थकों ने उन्हें बुके, फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे बड़ी परेशानी है और उसे दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए ठोस पहल की जाएगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment