होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नामांकन के लिए 434 आवेदन, 332 सीटों पर होगा दाखिला

On: March 12, 2026 8:31 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
पलामू जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निजी विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 332 सीटों के विरुद्ध कुल 434 आवेदन शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए हैं। जिले के 18 मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्रारंभिक कक्षाओं की कुल सीटों के 25 प्रतिशत पर आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला कराया जाएगा।

जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च को समाप्त हो चुकी है। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कार्य फिलहाल जारी है। इसके लिए संबंधित प्रखंडों के बीईईओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जो आवेदनों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सत्यापन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित बच्चों का नामांकन जिले के 18 निजी स्कूलों में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे प्रखंडों से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, जहां मान्यता प्राप्त निजी स्कूल संचालित नहीं हैं। वहां के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया है।

जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि अप्रैल के प्रथम या द्वितीय सप्ताह तक आरटीई के तहत चयनित बच्चों का नामांकन संबंधित स्कूलों में पूरा करा दिया जाएगा।


इन स्कूलों में सीटों के अनुसार होगा नामांकन:
ओरिएंट पब्लिक स्कूल – 15, ब्राइट लैंड स्कूल – 20, ब्राइट लैंड संस्कृति स्कूल – 5, विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल – 8, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल – 5, भुवनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल – 10, संत मरियम आवासीय विद्यालय – 50, आरपीएस पब्लिक स्कूल जपला – 5, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल – 38, रोटरी स्कूल – 20, एलिट पब्लिक स्कूल – 10, सनातन विद्यालय निकेतन – 10, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल – 10, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल – 20, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल – 20, एसएलए पब्लिक स्कूल – 40, दीप्ति निकेतन स्कूल – 15 तथा भागमणि चंद्रवंशी पब्लिक स्कूल – 11 सीटों पर आरटीई के तहत दाखिला होगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment