होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

झारखंड से बिहार जा रहा लाखों का अवैध शराब पुलिस ने किया जप्त

On: January 30, 2026 5:20 AM
Follow Us:

पलामू।
झारखण्ड से बिहार तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही अवैध शराब को सदर थाना पुलिस ने किया बरामद। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली की झारखंड के रांची से खरीद कर अवैध शराब को पलामू के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न्यू फोर लेन ग्राम बहलोलवा के समीप वाहनों की जांच प्रारंभ कर दी।

जांच के दौरान पिकअप वाहन को रोका गया इसके बाद संबंधित वाहन के चालक से पूछने पर चालक के द्वारा बताया गया की गाड़ी में पानी लदा हुआ है जिसका इनवॉइस बिल भी पुलिस को दिखाया गया परंतु जब पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें शराब लदा हुआ पाया गया जिसका कोई भी वैध कागज चालक या वाहन में उपस्थित व्यक्ति के पास मौजूद नहीं था। जिसके बाद ओरमांझी के बाराडीह निवासी सरोज प्रजापति (32) तथा चान्हो के ग्राम पंडरी पचम्बा निवासी सुरेंद्र महतो (41) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन से पुलिस ने अंग्रेजी शराब – 150 कार्टन (लगभग 1342 लीटर), मोबाइल फोन – 01 नग, पीकअप वैन – 01 नग (रजिस्ट्रेशन संख्या – JH01FX-8446) को जप्त कर लिया है।

    डीएसपी राजीव रंजन ने बताया की वे लोग रांची के लालपुर से शराब खरीद कर बिहार के औरंगाबाद ले जाकर ऊंचे दाम में बेचते है। इस छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी लाल जी, एसआई नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा जवान शामिल थे।

    ipnnews14@gmail.com

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment