होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

अवैध मोबाइल असेंबल व रिफर्बिश्ड कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

On: January 27, 2026 7:47 AM
Follow Us:

पलामू। पांकी पुलिस के द्वारा अवैध मोबाइल असेंबल एवं रिफब्रिश्ड कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम खाप सरौना में विकल्प कुमार सिंह के घर में जिओ एवं सैमसंग कंपनी की कीपैड मोबाइल को अवैध तरीके से तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के देखरेख में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जब छापामारी दल संबंधित गांव में पहुंचा जिसके बाद विकल्प कुमार सिंह के घर की तलाशी ली तो घर के प्रथम तले के एक कमरे से मोबाइल रिपेयरिंग से संबंधित 112 मोबाइल मदरबोर्ड, 335 दो अलग अलग कंपनी के मोबाइल फोन सहित मोबाइल से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उनके द्वारा ऑनलाइन , फेरीवाला से तथा पश्चिम बंगाल से 200 से 250 रुपया में मोबाइल का मदरबोर्ड खरीदा जाता था जिसके बाद दुकानदारों को 600 से 700 में सप्लाई किया जाता था। डाल्टनगंज के दुकानों से बॉडी डब्बा, चार्जर एवं बैटरी खरीद कर अवैध रूप से मोबाइल असेंबल कर बिक्री करते थे।

पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने बताया कि जांच में कई तरह की बाते सामने आई है, मोबाइल का मदरबोर्ड पश्चिम बंगाल से खरीदा जाता था तथा उसे स्थानीय स्तर पर असेंबल किया जाता था। इस छापेमारी दल में पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन, एसआई रविंद्र साईं, अनूप टोपनो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा जवान शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment