होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सरकारी स्कूल के पास अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

On: January 15, 2026 5:19 AM
Follow Us:

चैनपुर।

चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को काराकाट गांव से एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि सुबह करीब 09.00 बजे काराकाट के मध्य विद्यालय खोहरी के निकट एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ घुमते हुए देखा गया है। जिसके बाद चैनपुर थाना के गश्ती टीम मध्य विद्यालय खोहरी के पास पहुंचा जहाँ एक व्यक्त संदिग्ध आवस्था में घुमते हुए पाया गया, जिसे गश्ती टीम के द्वारा पकड़कर कर पूछताछ किया गया तो पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम – मुख्तार आलम उर्फ मोकतार आलम (उम्र 22) बताया। जब पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत् तलाशी ली गई तो उसके पास से देशी निर्मित कट्टा बरामद किया गया तथा चैम्बर में एक जिन्दा कारतूस लोडेड पाया गया। जिसके बाद देशी कट्टा तथा कारतूस को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को शारीरिक जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया की युवक ने पूछ ताछ में बताया की वह रांची के कुंडू से अवैध हथियार डेढ़ महीने पहले अपनी सुरक्षा के लिए खरीदा था।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment