होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

वाहन चेकिंग के दौरान देशी कट्टा व दो जिंदा गोली के साथ प्रिंस खान का शूटर शाहरुख अली गिरफ्तार, फायरिंग की साजिश नाकाम

On: January 6, 2026 9:05 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।

पलामू पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते नाकाम करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर शाहरुख अली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की गई है। शाहरुख अली के द्वारा मेदिनीनगर के सोना कारोबारी रंजीत सोनी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग की साजिश रचा जा रहा था। इस मामले की पुष्टि पलामू पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने प्रेस वार्ता आयोजित कर की।

पलामू पुलिस कप्तान ने बताया कि पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयत्न किया गया। जिसके बाद सम्बंधित युवक पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसके बाद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जब युवक की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार और गोली बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला निवासी शाहरुख अली बताया।

कुवैत से रची गई साजिश, भांजा आतिफ की भूमिका
पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने बताया कि शाहरुख अली का भांजा मोहम्मद आतिफ कुवैत में रहता है। कुवैत से ही गैंगस्टर प्रिंस खान ने आतिफ के माध्यम से शाहरुख अली से संपर्क किया था। आतिफ के कहने पर शाहरुख ने 30 हजार रुपये में हथियार खरीदा था। सोशल मीडिया पर भी शाहरुख और आतिफ द्वारा प्रिंस खान से जुड़े पोस्ट साझा किए जाने की बात सामने आई।

रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की योजना
पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोना कारोबारी रंजीत सोनी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की साजिश रची गई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 दिसंबर को पुलिस ने प्रिंस खान के दो अन्य शूटर मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके पकड़े जाने के बाद ही प्रिंस खान ने शाहरुख अली से संपर्क साधा था।

इस जांच में शहर थाना के एसआई तंजीलूल मन्नान मनौवर, एसआई नीरज कुमार, एसआई अनंत कुमार सिंह, टीओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान सहित कई पुलिस जवान शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment