होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय नि:शुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ86 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण

On: December 29, 2025 9:28 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रकाशचंद जैन सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सौजन्य से शहर के अग्रसेन भवन परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय नि:शुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अरुण शुक्ला, विशिष्ट अतिथि सेवा सदन के महासचिव सुरेश जैन, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के डॉ. विजय कुमार, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल, प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष रीमा भिवानियां, संजय केजरीवाल, अग्रवाल सेवा समिति के सुशील लाठ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

मानवता आज भी जीवित है : डॉ. अरुण शुक्ला
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अरुण शुक्ला ने कहा कि आज दुनिया से मानवता समाप्त होती जा रही है, लेकिन समाज के कुछ समर्पित लोगों के कारण मानवता अब भी जीवित है। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिविर में आए लोगों के लिए नि:शुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अंग प्रत्यारोपण के माध्यम से दिव्यांगजनों को नई जिंदगी देने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

हर वर्ष लगना चाहिए ऐसा शिविर : सुरेश जैन
विशिष्ट अतिथि सुरेश जैन ने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने चाहिए, ताकि यह भी देखा जा सके कि जिन लोगों का अंग प्रत्यारोपण हुआ है, वे सही ढंग से कार्य कर रहे हैं या नहीं।

अब तक 86 लोगों का पंजीकरण
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल ने बताया कि यह मंच का आठवां अंग प्रत्यारोपण शिविर है। अब तक 86 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 61 लोगों ने पैर प्रत्यारोपण,12 लोगों ने हाथ,11 लोगों ने कान मशीन,15 लोगों ने कैलीपर के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, गौसेवा सहित कई सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय है। कार्यक्रम का संचालन विकास उदयपुरी ने किया। इस अवसर पर गिरधारी गर्ग, निशांत सिंधानिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment