होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जेल से छूटे 117 व्यक्तियों की थाना परेड, एसपी ने अपराध छोड़ मुख्यधारा में लौटने की दी नसीहत

On: August 23, 2026 3:47 AM
Follow Us:

पलामू के चैनपुर थाना परिसर में आपराधिक मामलों में आरोपित रहे एवं जेल से छूटे व्यक्तियों की थाना परेड कराई गई। थाना परेड में कुल 117 व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें हत्या के 26, लूट के 15, चोरी के 15, आर्म्स एक्ट के 33 तथा अन्य मामलों के 28 व्यक्ति शामिल थे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी ने उपस्थित सभी व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध की दुनिया को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें तथा अपने परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अपराध का रास्ता व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार के भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है।

एसपी ने सभी को कानून का पालन करने, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। चेतावनी दी गई कि दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना परेड का उद्देश्य जेल से छूटे व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा उन्हें अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार यादव, थाना प्रभारी लालजी सहित चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान, चौकीदार एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!