मेदिनीनगर (पलामू)।
आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी के तहत श्री महावीर नवयुवक दल (जनरल) के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने कमिटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की है।
अध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए कमिटी का विस्तार किया गया है, ताकि सभी सदस्य अनुशासन, समन्वय और उत्साह के साथ कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा को संपन्न करा सकें। उन्होंने सभी रामभक्तों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। घोषित कमिटी में मनोहर कुमार लाली को महामंत्री, किशोर सिन्हा को कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार रथ को प्रभारी बनाया गया है। वहीं धीरज कुमार, बंटी गुप्ता, गुड्डु चंद्रवंशी एवं छोटू कुमार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यालय मंत्री पद पर विरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, संजय कुमार चंद्रवंशी और सरजू राम को जिम्मेदारी दी गई है। पूजा प्रभारी के रूप में प्रतिनिधियुक्त मंदिर के पुजारिगण एवं सदस्यों को दायित्व सौंपा गया है। कमिटी के संरक्षक मंडल में गणेश गिरि, युगल किशोर, आलोक चौरसिया, मनोज सिंह, सुरेश जैन, डॉ. रघुवंश नारायण सिंह, सतीश सिंह राजा, अर्जुन पाण्डेय (गुरु पाण्डेय), दुर्गा जोहरी, प्रमोद अग्रवाल, बब्लू गुप्ता, विजय ओझा, बिट्टू पाठक, राजेन्द्र सिन्हा (गुडु सिन्हा), सोनू सिंह नामधारी, पंकज जायसवाल, अमित तिवारी, नागेन्द्र कुमार (नागिन), दिनेश कुमार द्विवेदी, प्रदीप सिन्हा, अविनाश देव, ज्ञानचंद पाण्डेय, अभिषेक सिंह, विश्वेश्वर गिरि, राम नरेश स्वर्णकार, कंचन अग्रवाल, प्रमात अग्रवाल, अजय पाण्डेय, दीप रंजनिया, सुरेश उदयपुरी, विनोद उदयपुरी, रामनाथ चंद्रवंशी तथा डॉ. राजीव नयन शामिल हैं।
मीडिया प्रभारी के रूप में आकाश कुमार चंद्रवंशी एवं अभिषेक राज को जिम्मेदारी दी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार टॉम, दीप चौरसिया, अरविंद अग्रवाल, प्रदीप अकैला, अशोक गिरि, रिंकू कुमार, दीपक सिंह, संदीप दास, परिमल प्रसून, नवीन तिवारी, राजेश गुप्ता, कुलबुल दुबे, अभिजीत प्रताप देव, उत्तम सिंह, जनार्दन दुबे, बिट्टू चंद्रवंशी, रितेश कुमार (बबली), राजू कुमार गुप्ता, अश्विनी कुमार, विवेक चौबे, प्रमात अग्रवाल (भोला), मुकेश अग्रवाल, विकास सिंह, शुभम कुमार गुप्ता, प्रदीप नारायण, गोविन्द गोस्वामी, राजेश सिंह, अविनाश सिन्हा (छोटू), रंजीत चंद्रवंशी, अजीत सिन्हा, मुन्ना कुमार (लल्लू), कोमल कुमार अंकु, अमृत अग्रवाल, पिंकू मिश्रा, बृजेश शुक्ला, रूद्र शुक्ला, गुड्डु वर्मा, श्वेतांग गर्ग और अमित सोनी को शामिल किया गया है।
मंत्री पद पर राजन सिंह, शुभम राज, रोहित शर्मा, शिव शंकर मिश्रा, नीरज वर्मा, कुनाल किशोर, रोहित पाठक, धनश्याम ठाकुर, राज कू वर्मन, गोपाल कुमार सिंह, मुकेश सिंह, नागेन्द्र पाल, संतोष चौधरी, सन्नी शुक्ला, आशुतोष विनायक, सुधीर सिंह, नीरज सिंह, शशि भूषण मिश्रा, सन्नी कुमार, सतीश तिवारी, बंटी सिन्हा, सूर्यकांत पासवान, भीमसेन, राजीव शंकर सिन्हा, अमित पाठक, रंजीत सिंह, विकास कुमार और राकेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन मंत्री के रूप में मनीष वर्मन, रंजीत गुप्ता, सोनू गुप्ता, राहुल सोनी, उमेश साहू, राहुल चौधरी, पंकज शर्मा, मनीष विभानिया, गुड्डन कुमार चंद्रवंशी, राजेन्द्र राम, विजय चंद्रवंशी, डॉ. गणेश चंद्रवंशी, संजय शरण जी और दिलीप कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा दीपु सर्राफ को प्रधान कैप्टन, राजू चंद्रवंशी को उपप्रधान कैप्टन तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुभय राज, नवनीत कुमार, रोशन चंद्रवंशी, सुशील श्रीवास्तव, प्रभात तिवारी, हिमांशु सोनी, राजेश कुमार, रितेश कुमार छोटू, आकाश पाण्डेय, चिन्टू गुप्ता, श्वेत रंजन, संतोष कुमार, अरविंद गुप्ता, शशिकांत, गोपाल तिवारी, शैलेश सिंह, निरंजन मेहता, बबलू गिरि, अभिषेक अग्रवाल, सनील कुमार, गौरव गोयल, रूद्र राज, सुनन्द यादव और मनीशंकर शर्मा को मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि कमिटी के सभी सदस्य सामूहिक रूप से रामनवमी महोत्सव को सफल, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।






