मेदिनीनगर (पलामू)।
आगामी रामनवमी महापर्व को लेकर श्री महावीर नवयुवक दल रामनवमी (जेनरल) कमिटी द्वारा सोमवार को जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह रामनवमी पर्व के सफल, भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय और सहयोग के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पलामू की उपायुक्त समीरा एस ,डीडीसी मो. जावेद हुसैन , नजारत डिप्टी कलेक्टर नीरज कुमार अपर समाहर्ता कुंदन कुमार , सहर थाना प्रभारी , महिला थाना प्रभारी तथा ट्रैफिक प्रभारी को श्री महावीर नवयुवक दल की ओर से अंगवस्त्र ,पुष्पगुच्छ एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल ) के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने कहा कि रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक पर्व के सफल आयोजन में प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य प्रशासन के साथ मिलकर रामनवमी पर्व को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संकल्पित हैं।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक श्री गणेश गिरी, श्री बबलू गुप्ता, श्री विजय ओझा, श्री प्रदीप सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री किशोर सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री रिंकु कुमार, श्री गोपाल सिंह, उपकोषाध्यक्ष राहुल कुमार, रितेश कुमार, विशाल कुमार, बबलू कुमार, रोहित कुमार, श्री मुकेश सिंह, श्री बिट्टू कुमार, आकाश कुमार पांडे, सुनंद यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिसे प्रशासन के सहयोग से भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा।






