होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में सहिया गीता देवी हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए आभूषण, बाइक और हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद

On: October 24, 2026 1:47 AM
Follow Us:

नावाबाजार (पलामू)। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसना गांव में दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल से घर लौट रही सहिया गीता देवी की अपहरण के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

लूटपाट के बाद पहचान उजागर होने के डर से हत्या

पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात की है। सहिया गीता देवी दुर्गा पूजा पंडाल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने गीता देवी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उनका शव धान के खेत से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया था।

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू, रोहित पांडेय, आकाश शुक्ला उर्फ भूलन शुक्ला और विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

बाइक, मोबाइल और आभूषण बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल, एक उजले रंग की अपाची मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, मृतका से लूटे गए आभूषण और हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

दुष्कर्म की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस मामले में महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!