होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ जाम

On: October 23, 2026 11:21 PM
Follow Us:

लेस्लीगंज (पलामू)। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़हुलिया गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शनिवार को ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर लोगों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उड़हुलिया गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर विपरीत दिशा में आ गया और उसने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में जमुने गांव निवासी 26 वर्षीय रतन कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में गोराडीह गांव निवासी छोटू पांडेय भी घायल हो गए थे।

रतन कुमार साव की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। सड़क जाम के कारण पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने की जानकारी मिली थी। अब सभी की नजर प्रशासन की पहल और जाम हटाने की कार्रवाई पर टिकी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!