होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

अंधविश्वास में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, ओझा-गुणी के शक में वारदात से सनसनी

On: October 20, 2026 11:49 PM
Follow Us:

नौडीहा बाजार के मांगराडीह गांव की घटना, बीमार युवक के परिजनों को था टोना-टोटका करने का संदेह, पुलिस जांच में जुटी

पलामू।
पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के मांगराडीह गांव में अंधविश्वास के संदेह में 61 वर्षीय बुजुर्ग सीताराम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गांव का ही 30 वर्षीय विवेक कुमार पिछले करीब 10 दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था और उसका इलाज जारी था। इसी बीच उसके परिजनों को पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग सीताराम पर ओझा-गुणी या टोना-टोटका करने का संदेह होने लगा। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर परिवार के लोग आक्रोशित थे। बुधवार सुबह सीताराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर के डीएसपी प्रशांत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

डीएसपी प्रशांत कुमार के अनुसार, हत्या में किसकी संलिप्तता है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!