होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

दशहरा विसर्जन को लेकर नगर निगम अलर्ट, कोयल और अमानत नदी तट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

On: October 18, 2026 5:55 AM
Follow Us:

कोयल रिवर फ्रंट का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग से लेकर लाइटिंग और गोताखोरों की तैनाती तक की तैयारी

मेदिनीनगर। दशहरा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेदिनीनगर के कोयल नदी तट, शाहपुर और अमानत नदी तट पर सुरक्षा एवं सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने डालटनगंज स्थित कोयल रिवर फ्रंट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के लिए तीन प्रमुख स्थलों को चिह्नित किया गया है। इनमें कोयल नदी तट, शाहपुर और अमानत नदी तट शामिल हैं। सभी स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। नदी के भीतर बांस के खंभों की मदद से बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि लोग निर्धारित सीमा से आगे न बढ़ें। वहीं, श्रद्धालुओं के खड़े होने वाले स्थानों पर पुरानी और क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग की मरम्मत कराई जा रही है।

नदी तटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के गड्ढों और खुले नालों को ढकने का काम भी किया जा रहा है, ताकि अंधेरे या असावधानी के कारण कोई दुर्घटना न हो। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय गोताखोरों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।

नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें और नदी में गहरे पानी की ओर जाने से बचें।

निरीक्षण के दौरान निगम के नोडल पदाधिकारी सतीश कुमार, इश्तियाक अली, छोटेलाल सहित अन्य निगमकर्मी मौजूद रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!