होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

छोटू सिंह हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद

On: October 17, 2026 2:48 AM
Follow Us:

मनीष यादव और सिटू सिंह से तीन दिनों तक पुलिस ने की पूछताछ, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

हुसैनाबाद, पलामू। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य पथ पर पुरेंद्र बीघा के पास हुए छोटू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में आलोक यादव उर्फ दुर्लभ उर्फ नीरज कुमार (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह एकौनी गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा गोलियां भी बरामद की हैं। हुसैनाबाद एसडीपीओ सह आईपीएस दिव्यांश शुक्ल ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि 2 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे कचरा गांव निवासी छोटू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह की पुरेंद्र बीघा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के लिखित आवेदन पर 3 सितंबर को हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 186/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में दस लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दर्ज की गई थी।

मनीष यादव और सिटू सिंह से तीन दिनों तक पूछताछ

हत्याकांड की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले के नामजद आरोपी मनीष यादव, निवासी लोटनिया, हुसैनाबाद, और सिटू सिंह, निवासी बसौरी, थाना सिकरहट्टा, जिला आरा (बिहार), ने एनटीपीसी खैरा थाना कांड संख्या 70/2026 के मामले में 23 सितंबर को औरंगाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।

इसके बाद न्यायालय के आदेश पर हुसैनाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को छोटू सिंह हत्याकांड में पूछताछ के लिए 72 घंटे यानी तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश रचने और घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

निशानदेही पर हथियार बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एकौनी भट्ठा नहर के किनारे सड़क के पास बने करकट के कमरे के नजदीक खजूर की झाड़ी से एक लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद सामान को जब्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त कर लिया है।

मामले में आलोक यादव उर्फ दुर्लभ उर्फ नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, हत्याकांड में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

छापेमारी दल में ये पुलिस पदाधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में हुसैनाबाद एसडीपीओ सह आईपीएस दिव्यांश शुक्ल, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, कांड के अनुसंधानकर्ता छत्रधारी कुमार, देवरी ओपी प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और हुसैनाबाद थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!