होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

भवनाथपुर में JLKM प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, उज्ज्वल कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

On: October 10, 2026 7:42 AM
Follow Us:

पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

भवनाथपुर (गढ़वा)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से भवनाथपुर प्रखंड में संगठनात्मक विस्तार के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता JLKM के गढ़वा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन करते हुए उज्ज्वल कुमार गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवगठित कमिटी में राजेश राम को वरीय उपाध्यक्ष, शैलेश कुमार गुप्ता को महासचिव, संजय पासवान को प्रवक्ता, ओमप्रकाश आर्य को कोषाध्यक्ष तथा रमाशंकर मेहता और विकास कुमार वियार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, कृष्णदेव उरांव को सचिव तथा सुल्तान अंसारी और अंगद पासवान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अफजाल अंसारी, युसूफ अंसारी, सुल्तान मियां, उत्तम पासवान, राज नारायण सिंह, शिवनारायण उरांव, मुकेश उरांव, रामसेवक और मुकेश महतो को कमिटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

बैठक में JLKM के जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे, पूर्व जिला प्रवक्ता विजय कुमार महतो तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के JLKM नेता शिवपारस बियार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करना और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उज्ज्वल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भवनाथपुर प्रखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कमिटी का विस्तार करने की अपील की।

बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को लेकर उत्साह देखा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने तथा भवनाथपुर प्रखंड में JLKM को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!