होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मुर्गिडीह के बिजेंद्र सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, दीक्षांत समारोह में बढ़ाया बरवाडीह का गौरव

On: October 8, 2026 9:15 AM
Follow Us:

लातेहार/बरवाडीह।
बरवाडीह प्रखंड के मुर्गिडीह गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में 6 अक्टूबर 2026 को उन्हें डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों को दीक्षांत संबोधन दिया। वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरलीमनोहर पाठक सहित शिक्षाविद, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इसी क्रम में मुर्गिडीह निवासी बिजेंद्र सिंह को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए तथा मेधावी विद्यार्थियों को पदक एवं उपाधियां प्रदान की गईं।

ग्रामीण क्षेत्र मुर्गिडीह से निकलकर नई दिल्ली के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करना बरवाडीह प्रखंड के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। बिजेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उनकी सफलता ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए शिक्षा, लगन और मेहनत के प्रति प्रेरणा का संदेश देती है। उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने बिजेंद्र सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!