हुसैनाबाद (पलामू)।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर खादी भंडार के समीप सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद प्रशासन की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया।
घायल की पहचान गोविन्दर राम (35 वर्ष), पिता सुमय राम, ग्राम पोलडीह निवासी के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया।
घटना के बाद कुछ समय तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रशासन द्वारा उसकी पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद घायल की पहचान हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।






