होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जनकपुरी में इस वर्ष भव्य होगा दुर्गा पूजा का आयोजन, बांग्लादेश के बारोयारी दुर्गा मंदिर की तर्ज पर बनेगा पूजा पंडाल

On: October 2, 2026 1:00 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर: शहर के जनकपुरी बारालोटा में इस वर्ष युवा नव निर्माण संघ, जनकपुरी बारालोटा के तत्वावधान में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह है। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बांग्लादेश के बारोयारी दुर्गा मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा भव्य पूजा पंडाल होगा।

पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति की ओर से पूजा पंडाल, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

पूजा समिति में अध्यक्ष बिट्टू तिवारी, कोषाध्यक्ष राजा सिंह, सचिव राजकुमार तिवारी, उप सचिव दीपक पांडेय, उपाध्यक्ष सिंटू तिवारी तथा उप कोषाध्यक्ष संतोष पांडेय शामिल हैं।

वहीं समिति के सदस्यों में पंकज तिवारी, कुंदन तिवारी, रितेश कुमार, लक्की कुमार, गोलू पांडेय, सशी विश्वकर्मा, रोहित शुक्ला और अभिषेक तिवारी शामिल हैं। समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से दुर्गा पूजा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!