होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पांकी के सोरठ जंगल में जंगली मधुमक्खियों का हमला, महिला की मौत

On: September 26, 2026 8:08 AM
Follow Us:

बकरियां चराने जंगल गई थी सविता देवी, घंटों बाद शव मिलने से गांव में पसरा मातम

पांकी/पलामू। पांकी थाना क्षेत्र के सोरठ जंगल में शनिवार को जंगली मधुमक्खियों के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सविता देवी, पति तीतू भुइयां के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सविता देवी अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सविता देवी रोजाना की तरह बकरियां चराने के लिए सोरठ जंगल गई थीं। दोपहर बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग जंगल पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव के ही कमेश भुइयां पर भी जंगल में जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है, जिससे वह घायल हो गए हैं। इसके बाद परिजनों ने जंगल में सविता देवी की तलाश और तेज कर दी।

काफी खोजबीन के बाद सविता देवी जंगल में मृत अवस्था में मिलीं। परिजनों के अनुसार, उनके पूरे शरीर पर मधुमक्खियों के डंक के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में जंगली मधुमक्खियों के हमले के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। पांच छोटे बच्चों की मां की इस तरह अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!