होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में करमा विसर्जन के दौरान दो बड़े हादसे, नदी में डूबने से चैनपुर में पांच और पाटन में एक की मौत

On: September 22, 2026 10:39 PM
Follow Us:

पलामू।
पलामू जिले में बुधवार की सुबह करमा पूजा के विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग हादसों ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा सभी बच्चों के शव को नदी से निकल गया, घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अपने दल बदल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया गया कि बुधवार सुबह ग्रामीण करमा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के लिए कोयल नदी पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल सभी को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। एक साथ पांच शव अस्पताल पहुंचने से वहां भी अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।

मृतकों की पहचान नीतिश कुमार सिंह (18), पिता बाबूलाल सिंह, अमित कुमार ठाकुर (22), पिता पुरानी ठाकुर, राजा सिंह (12), पिता संजय सिंह, विशाल पासवान (16), पिता तिलकधारी पासवान और हेमंत कुमार सिंह (8), पिता सुनील सिंह के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।

वहीं, दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में भी करम डाल विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। यहां पानी में डूबने से 15 वर्षीय सिंपी कुमारी की मौत हो गई। लगातार दो हादसों से पलामू में करमा पर्व का उत्साह गम में बदल गया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!