होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नशे के सौदागर पर शिकंजा, 5.85 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

On: September 21, 2026 7:53 AM
Follow Us:

पलामू।
चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5.85 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान शशि कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है।

चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि पुलिस को सेमरटांड़ क्षेत्र में हेरोइन की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद विशेष टीम गठित कर सेमरटांड़ में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसके कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment