मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रविवार को सदर थाना परिसर में पुलिस के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा लोगों के साथ बैठक कर बीटवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके तहत पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग गांव और टोले आवंटित किए गए हैं, ताकि संबंधित क्षेत्र में पुलिस की नियमित मौजूदगी बनी रहे और स्थानीय समस्याओं व आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंच सके।
बीटवार जिम्मेदारी के तहत एसआई आशुतोष रजक को सुआ, डीटीएस टोला और निराला टोला, एसआई कुलेश्वर महतो को बड़कागांव और रजवाडीह तथा एसआई मनोहर प्रजापति को कौड़िया और चुकरू क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह एसआई स्वाती गुप्ता और एएसआई तेरेसा मिंज को जोड़ और खनवां क्षेत्र सौंपा गया है। एएसआई समाल अहमद बखारी, तेलिया बांध, चियांकी स्टेशन और पिपरडीह क्षेत्र देखेंगे। वहीं एएसआई नबी अंसारी को भुसही, लहसुनिया, मटपुरही और लिलवा करम क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है।
एएसआई संदीप राम को सिंगरा कला, सिंगरा खुर्द और बजराहा, एएसआई पंकज कुमार तिवारी को पोखराहा खुर्द, बहलोलवा और चटनिया तथा एएसआई संजय कुमार दुबे को चियांकी, भीमगड़ा और महादेव मड़ा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
एएसआई विंध्य किशोर पासवान पोखराहा कला और कुसुम टांड़ क्षेत्र में बीट पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा एएसआई सुरेंद्र राम को जोरकट, गणके, अंधार बाग और खैराही टोला तथा एएसआई शंकर प्रसाद दास को जमुने क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीटवार जिम्मेदारी तय करने का उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच सीधा संपर्क मजबूत करना है। संबंधित पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संपर्क बनाए रखेंगे। इससे छोटे विवादों, संदिग्ध गतिविधियों, अपराध की आशंका और स्थानीय समस्याओं की जानकारी पुलिस को समय रहते मिल सकेगी।
बीट पुलिसिंग की जिम्मेदारी सदर अंचल पुलिस पदाधिकारी सुरेश राम और सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी की देखरेख में तय की गई है। पुलिस का फोकस क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के साथ-साथ जनता के बीच पुलिस की पहुंच बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर रहेगा।






