होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

दिव्यांग डिजिटल क्रिएटर प्रियंका को राजू तिर्की ने दी आर्थिक मदद, आगे बढ़ाने का दिलाया भरोसा

On: September 15, 2026 11:18 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
पलामू में आयोजित इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड शो 2026 के माध्यम से डिजिटल क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने की पहल अब सामाजिक सहयोग तक पहुंच रही है। इसी क्रम में युवा समाजसेवी राजू तिर्की ने सुआ कौड़िया गांव पहुंचकर दिव्यांग डिजिटल क्रिएटर प्रियंका गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।

बताया गया कि इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड शो 2026 का आयोजन आयुष तिर्की की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा, लातेहार और रांची के उभरते डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए राजू तिर्की प्रियंका गुप्ता के घर पहुंचे।

प्रियंका गुप्ता कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी कला और प्रतिभा को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है और परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर राजू तिर्की ने तत्काल आर्थिक सहायता दी। साथ ही भविष्य में उनकी प्रतिभा को उचित मंच दिलाने और आगे बढ़ने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह, प्रवीण तिवारी और मुकेश मेहता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रियंका का उत्साह बढ़ाया और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया। राजू तिर्की की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। जरूरत है कि समाज ऐसे प्रतिभावान युवाओं के साथ खड़ा होकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!