होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

हरसैन मोड़ के समीप पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

On: September 15, 2026 11:10 AM
Follow Us:

पलामू।
मेदिनीनगर-पांकी मुख्य पथ पर हरसैन मोड़ के समीप मंगलवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान राजोगाड़ी निवासी नीतीश तिवारी (22 वर्ष), पिता धर्मवीर तिवारी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोंगा निवासी चंदन दीक्षित (23 वर्ष), पिता कुलेश्वर दीक्षित है।

बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से लेस्लीगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरसैन मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया। एमएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने नीतीश तिवारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदन दीक्षित का इलाज जारी है।

बताया गया कि नीतीश का बड़ा भाई श्रीकांत तिवारी दो दिनों से घर नहीं आया था। दोनों युवक उसे खोजने के लिए निकले थे। श्रीकांत के मेदिनीनगर में मिलने के बाद दोनों वापस घर गए थे। इसके बाद वे दोबारा लेस्लीगंज की ओर निकले थे। इसी दौरान हरसैन मोड़ के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नीतीश और चंदन आपस में ममेरे-फुफेरे भाई बताए जाते हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!