होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

हैदरनगर में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी के घर से कट्टा और दूसरे के पास से मोबाइल बरामद

On: August 16, 2026 9:44 AM
Follow Us:

हैदरनगर।

पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से अवैध देसी कट्टा बरामद किया, जबकि दूसरे आरोपी के पास से रीयलमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने रविवार को अपने कार्यालय वेश्म में प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में हैदरनगर थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026, धारा 25(1-बी)(ए)/26 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में हैदरनगर थाना क्षेत्र के बुधुबिगहा गांव निवासी बलवंत कुमार, पिता स्व. रूपेश राम और धनुडीह गांव निवासी रोशन कुमार रवि, पिता प्रमोद राम शामिल हैं। पुलिस ने रोशन कुमार रवि के घर की तलाशी के दौरान बेड के नीचे से अवैध देसी कट्टा बरामद किया। वहीं बलवंत कुमार के पास से नेवी ब्लू रंग का रीयलमी मोबाइल फोन जब्त किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 16 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल, हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीमुल मन्नान समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment