होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

बाईपास रोड गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी हथियार व स्कूटी के साथ गिरफ्तार

On: July 29, 2026 9:54 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित जेएमडी कॉम्प्लेक्स होटल के गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पलामू पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, कारतूस और स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 16 जुलाई को जेएमडी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी के दौरान होटल मैनेजर के साथ उनका विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने की नीयत से उन्होंने 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे कॉम्प्लेक्स के गार्ड विनोद पांडेय की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
मामले के उद्भेदन के लिए गठित विशेष छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा छेचानी टोला में छापेमारी कर अनुभूति सिंह उर्फ उड्डी, गोल्डेन यादव तथा चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां तथा काले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी के विरुद्ध पूर्व से ही आर्म्स एक्ट और रंगदारी से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बरामद हथियार और वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment