होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

अभाविप पलामू की नई जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित, छात्रहित और राष्ट्र निर्माण के लिए किया संकल्प

On: July 26, 2026 4:27 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप), पलामू द्वारा जिला समिति एवं मेदिनीनगर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा उत्साहपूर्ण वातावरण में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रहित, शिक्षा सुधार और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्य अतिथि एवं अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव ने कहा कि अभाविप केवल छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की चेतना से प्रेरित विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

प्रांत सह मंत्री अभय वर्मा ने कहा कि परिषद् का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के मूल मंत्र “ज्ञान, शील और एकता” को आत्मसात कर कार्य करता है। उन्होंने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों से छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक उत्कर्ष तिवारी ने मेदिनीनगर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई टीम छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में परिषद् की सक्रियता को और सशक्त बनाने का कार्य करेगी।

घोषित कार्यकारिणी में भीम राम को नगर अध्यक्ष, गगन सिंह को नगर मंत्री, निकिता कश्यप एवं धीरज उपाध्याय को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अमन पाण्डेय, आयुष सोनी, प्रीत जायसवाल और आयुष गुप्ता को नगर सह मंत्री, तेजस कुमार को कार्यालय मंत्री तथा किशु एवं साहिल सिंह को कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा ऋषभ सिंह को एसएफडी प्रमुख, सुमित वर्मा को सह प्रमुख, मेहर सिंह को एसएफएस प्रमुख, बंटी वर्मा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, हर्ष तिवारी को सह संयोजक, विनय कुमार को खेलो भारत प्रमुख, चितेश पांडे को जिला कला मंच संयोजक, प्रत्यय पाण्डेय को जिला एसएफडी संयोजक, अंकित लाल को जिला मीडिया प्रमुख तथा हिमांशु कौशल सोनी को जिला एसएफएस प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम में आदिवासी छात्र कल्याण प्रमुख रमाशंकर पासवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कौशल मिश्रा, पूर्व जिला संयोजक नीतिश दुबे सहित परिषद् के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नवदायित्व प्राप्त सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी ने “छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए छात्रहित, शिक्षा सुधार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment