होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पांकी के आदर्श राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय में चोरी, कंप्यूटर लैब से ₹1.14 लाख के उपकरण ले उड़े चोर

On: July 8, 2026 7:23 AM
Follow Us:

पांकी (पलामू)।
पलामू जिले के पांकी स्थित आदर्श राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय में अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर लैब को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे और व्यावसायिक शिक्षण कक्ष का ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलेश्वर राम द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे शिक्षक मुकेश कुमार यादव, संजीव कुमार सिंह और शंभू प्रसाद विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक शिक्षण कक्ष का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर जाने पर देखा गया कि कंप्यूटर लैब में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब हैं।

चोरी गए सामानों में चार यूपीएस, दो सीपीयू, दो डेस्कटॉप कंप्यूटर, तीन माउस, तीन की-बोर्ड तथा दो वॉल फैन शामिल हैं। विद्यालय प्रशासन ने चोरी गए उपकरणों की अनुमानित कीमत करीब 1.14 लाख रुपये बताई है। आवेदन में आशंका जताई गई है कि अज्ञात चोरों ने 6 जुलाई की रात इस वारदात को अंजाम दिया।

विद्यालय प्रशासन ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!