होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

फेंकनडीह के पास बाइक-टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल; तीन नाबालिग भी शामिल

On: June 15, 2026 6:19 AM
Follow Us:

उंटारी रोड/पलामू।

उंटारी थाना क्षेत्र के फेंकनडीह गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक और टेम्पो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए विश्रामपुर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टेम्पो को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रख लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक टेम्पो पांडू से सवारी लेकर उंटारी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान फेंकनडीह गांव के पास मोहम्मदगंज की ओर से तेज गति से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया।इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन नाबालिग समेत कुल पांच लोग घायल हो गए।

घायलों में मुरमा खुर्द निवासी नाग रजवार (लगभग 50 वर्ष), भजनियां निवासी सुधांशु कुमार, बिंदुआ निवासी मनीष कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को पहले विश्रामपुर उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच में रेफर कर दिया गया। उंटारी थाना के एएसआई महादेव उरांव ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment