होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पुरानी रंजिश में हुई थी मुजाहिद अंसारी की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

On: June 1, 2026 6:55 AM
Follow Us:

पलामू।
चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल में 30 मई को मिले मुजाहिद अंसारी के शव मामले का पलामू पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी खुन्नस की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों अमित कुमार और तसलीम अंसारी उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक और आरोपी दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी का काम करते थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक ने आरोपी पर कैंची से हमला कर दिया था, जिससे उसे मामूली चोट आई थी। हालांकि इस घटना के बाद से आरोपी के मन में बदले की भावना घर कर गई थी।

एसपी ने बताया कि पुरानी दुश्मनी का प्रतिशोध लेने के लिए आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से मुजाहिद अंसारी की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत उसे जंगल क्षेत्र में ले जाकर पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर पुलिस ने एसडीपीओ सदर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े, वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर तथा घटनास्थल से मृतक की कलाई घड़ी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह खुलासा पलामू पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी अनुसंधान का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment