होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

ओवरलोड गिट्टी लदे दो हाईवा जब्त, सदर थाना पुलिस की कार्रवाई

On: May 20, 2026 7:24 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाखाड़ के चुकड़ु मोड़ पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड गिट्टी लदे दो हाईवा को जब्त किया है। यह कार्रवाई माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार एवं सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में की गई।

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया की दोनों हाईवा सतबरवा से गिट्टी लोड कर पाटन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जांच अभियान के क्रम में वाहनों की जांच की गई, जहां दोनों हाईवा ओवरलोड पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए दोनों हाईवा को सदर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस एवं खनन विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!