होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार करना पड़ा भारी, सुआ रेलवे फाटक पर महिला की दर्दनाक मौत

On: May 18, 2026 8:04 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र के सुआ रेलवे फाटक पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि महिला का शव कई टुकड़ों में बंट गया।

मृतका की पहचान सुआ निवासी 50 वर्षीय सहोदरी देवी, पति महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सदर थाना से सहायक अवर निरीक्षक तिलेश्वर रजक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। महिला ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी दुर्घटना हुई। फिलहाल आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार सहोदरी देवी सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। उनके परिवार में चार बेटियां और तीन बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!