होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 24 घंटे में आरोपी मौसा गिरफ्तार

On: May 17, 2026 6:09 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/पलामू।
सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव में युवक पवन सिंह की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक के मौसा 50 वर्षीय रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में डीएसपी राजेश यादव ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

डीएसपी ने बताया कि पवन सिंह का अपनी मौसेरी बहन सोनी देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन उससे शादी करना चाहता था, जबकि सोनी देवी पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। बताया गया कि पिछले डेढ़-दो महीने से दोनों के बीच संबंध था।

15 मई की रात पवन सिंह सोनी देवी से मिलने और शादी के लिए मनाने उसके मायके दुलसुलमा गांव पहुंचा था। इसी दौरान सोनी देवी के पिता रवि सिंह ने दोनों को देख लिया। गुस्से में आकर रवि सिंह ने पीछे से पवन सिंह के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने शव को कंधे पर उठाकर पास के हड़ही पहाड़ पर ले जाकर मृतक के ही गमछे से पेड़ पर फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो।

मामले में मृतक के पिता विजय सिंह ने सोनी देवी, उसके पति फंटूश सिंह और देवर पंकज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अनुसंधान के दौरान पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ और आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

इस कार्रवाई में डीएसपी राजेश यादव, सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार , सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार, राजीव कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment