पलामू।
प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में नीट के परीक्षा के दौरान हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी में प्रश्न पत्र दे दिया गया। इसके बाद हिंदी मध्य के छात्रों के द्वारा हंगामा में की स्थिति उत्पन्न हो गई और छात्रों के द्वारा क्लास रूम से बाहर निकलकर हंगामा भी किया गया। इसके बाद रविवार शाम करीब 6:00 बजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गाइडलाइन के अनुसार दोबारा परीक्षा शुरू हुई। अब किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है छात्र शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दे रहे हैं।
दरअसल नीट के परीक्षा के लिए पलामू के मेदिनीनगर में चार केंद्र बनाए गए थे जिसमें से एक योद्धा सिंह नामधारी महिला कॉलेज में भी नीट की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। जिसमे 360 छात्रों का सेंटर बना हुआ था। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम के 5 बजे तक निर्धारित था। हंगामा प्रारंभ तब हुआ जब हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का प्रश्न पत्र दिया गया, इसके बाद छात्रों ने इसकी शिकायत भी की तथा इसके बाद छात्रों के द्वारा हंगामा भी किया गया। जिसकी सूचना जिला प्रशासन के वरिया अधिकारी को दी गई जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और छात्रों के साथ बातचीत प्रारंभ की।
जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर देर शाम पलामू उपयुक्त, पलामू पुलिस कप्तान भी पहुंचे और दोबारा परीक्षा प्रारंभ करवाई। देर होने की वजह से छात्रों के लिए पानी और फल की भी व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। फिलहाल बचे हुए 48 छात्र शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा दे रहे है।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने बताया की परीक्षा दोबारा प्रारंभ की गई है 48 छात्र परीक्षा दे रहे है बच्चों के लिए 6 से 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा की ये पता किया जाएगा की गलती कहा हुई।






