होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नीट यूजी 2026 परीक्षा में कई छात्रों को नहीं मिले प्रश्न पत्र,योध सिंह नामधारी कॉलेज के सेंटर पर हंगामा

On: May 3, 2026 6:57 AM
Follow Us:

पलामू ।

नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन रविवार दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक मेदिनीनगर शहर के चार केंद्रों पर आयोजित किया गया। योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर कई छात्रों को प्रश्न पत्र नहीं मिले। छात्र कुछ देर तक प्रश्न पत्र का इंतजार करते रहें। करीब 1 घंटे तक प्रश्न पत्र नहीं मिले तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, डीएसपी राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे एवं मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

छात्रों का कहना था कि लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा हॉल में पहुंचने पर उन्हें प्रश्न पत्र नहीं मिले। इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रहे हैं। केवल छात्रों को शांत करने का प्रयास किया गया। बताते चलें कि परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर पिछले दिनों जिले के उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की थी और कई स्तरों पर तैयारी करने का निर्णय लिया था। परीक्षा को कदाचारमुक्त करने की बात कही गई थी, लेकिन वर्तमान घटना को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासनिक तैयारी केवल कागजों एवं बैठक तक सीमित थी।

परीक्षा की शुरुआत दोपहर 2:00 से हुई। बड़ी संख्या में छात्र चारों केंद्र पर पहुंचे। योध सिंह नामधारी कॉलेज के सेंटर पर कई छात्रों को प्रश्न पत्र नहीं मिले। उन्होंने जब मांग की तो बताया गया कि प्रश्न पत्र नहीं पहुंच पाए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्राओं और छात्र के अभिभावक के द्वारा बताया गया की उन्हें फोटो कॉपी करके दिया जाएगा तथा क्वेश्चन का ट्रांसलेट किया जाएगा, लेकिन यह व्यवस्था भी नहीं हो पाई। काफी देर तक छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े रहे। बाद में उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासनिक पदाधिकारी प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कहां पर चूक हुई इसकी जांच कर रहे हैं। इस केंद्र पर छात्रों की संख्या 360 थी इनमें करीब 30 से 48 छात्रों को प्रश्न पत्र नहीं मिले।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment