पलामू।
जब इरादे मजबूत हों, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक पाते। इस बात को सच साबित किया है सेकंड स्कूल के होनहार छात्र Swarit Ranjan ने, जिन्होंने JEE 2026 में AIR 834 हासिल कर यह दिखा दिया कि छोटे शहरों के बच्चे भी देशभर में अपनी पहचान बना सकते हैं।
सेकंड स्कूल का शानदार प्रदर्शन
जेई मेंस 2026 में सेकंड स्कूल के कुल 17 छात्रों ने सफलता हासिल की, जिनमें से लगभग 12 छात्र एनआईटी में प्रवेश के लिए योग्य हो गए हैं। पलामू, गढ़वा और लातेहार जैसे जिलों से इस तरह का परिणाम आना बेहद सराहनीय माना जा रहा है।
सफल छात्रों के नाम
इस उपलब्धि में शामिल प्रमुख छात्र हैं गौतम सिंह, अविनाश सिंह, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार, सुमित कुमार, अनिकेत कुमार, विवेकानंद त्रिपाठी, अंशु राज, चंदन कुमार, आर्यन राज, नैंसी कुमारी, श्रीनिधि सिंह, राजेश सिंह, उदित प्रजापति, अंशु सिंह छात्रों ने जेई एडवांस में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
सेकंड स्कूल आज झारखंड के उन छात्रों के लिए उम्मीद बन चुका है, जो मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। सिर्फ 4 साल पहले 4 छात्रों से शुरू हुआ यह संस्थान आज 3 जिलों में हजारों बच्चों को शिक्षा दे रहा है।
शुरुआती दौर में संस्थापक को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी सोच साफ थी — “अब हर बच्चा पढ़ेगा”। इसी जिद और समर्पण ने सेकंड स्कूल को आज एक मजबूत पहचान दिलाई है।
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
सेकंड स्कूल परिवार सभी सफल छात्रों को JEE 2026 की हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।






