पलामू।
पलामू जिले के 71वें पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस कपिल चौधरी ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग और मजबूत विधि-व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
नए एसपी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना उनके कार्य का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही कपिल चौधरी ने आम लोगों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।






